रांची// 01 मार्च से 12 मार्च 2025 तक पंचकुला हरियाणा में आयोजित 15th h राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 , में झारखण्ड हॉकी टीम के भागीदारी हेतु झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज दिनांक 27 जनवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी, राँची में आयोजित हुई। इस चयन ट्रायल में झारखंड के सिमडेगा,खूंटी, रांची, रेलवे, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हॉकी खिलाड़ी भाग लिए।इस चयन ट्रायल से झारखंड के विशेष शिविर के लिए निक्की प्रधान,सलीमा टेटे, संगीता कुमारी,ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग,रोपनी कुमारी, रजनी केरकेट्टा,बिनिमा ध्यान, सोनल मिंज,नीरू कुल्लू, संजना होरो, निराली कुजूर, महिला टेटे, रश्मि होरो, रेशमा सोरेंग,रीमा बखला, सम्मी बड़ा, दिप्ती कुल्लू दीप्ति टोप्पो , प्रिया डुंगडुंग, प्रमोदानी लकड़ा एडलीन बागे,निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, अंकिता डुंगडुंग, सालोमो कमडूलना,अलबेला रानी टोप्पो, अमृता मिंज, शुशोला कुजूर, रीना कुमारी, अनिमा कांडूलना चयनित किए गए है जिनका विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर बेस्ट 18 खिलाड़ियों नेशनल चैंपियनशिप 2025 में झारखंड टीम के लिए चयनित किया गया।
चयन ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड महासचिव विजय शंकर सिंह, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा, असरिता लकड़ा, मनोज कोणबेगी, रजनीश कुमार,जयंत केरकेट्टा,गुरमीत सिंह राव, उपस्थित थे।
