साइंस सिटी में विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों का अनुभव करेंगे,800 बच्चें

Hamar Jharkhand News
1 Min Read

रांची// समग्र शिक्षा अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आठ जिला के 800 बच्चें जिसमें रांची, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा एवं गुमला के बच्चे एवं 24 शिक्षक शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत हटिया स्टेशन से कोलकाता रवाना हुए। जहां बच्चें दो दिनों तक वह विभिन्न शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करते हुए 2 फरवरी को रांची वापस लौटेंगे। बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में कोलकाता अंतर्गत बोटैनिकल गार्डन, साइंस सिटी, बिरला प्लेनेटेरियम, हावड़ा ब्रिज विक्टोरिया मेमोरियल, इंडियन म्यूजियम, बेलूर मठ इत्यादि में जाकर वहां के बारे में जानेंगे। साथ ही साइंस सिटी में विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों का अनुभव करेंगे।

रवाना होते शैक्षणिक भ्रमण में बच्चे

राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची शशि रंजन द्वारा विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को विदा किया गया इस समारोह में प्रशासनिक पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना ,जिला शिक्षा पदाधिकारी ,जिला शिक्षा अधीक्षक एवं रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *