एकल आरोग्य प्रकल्प सिल्ली संच के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई

रिपोर्ट – आशोक कुमार महतो

रांची /सिल्ली // सिल्ली के राधिका मैदान में आरोग्य फाउंडेशन के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती,सामूहिक रूप से फाउंडेशन के राजनाथ महतो,एकल आरोग्य फाउंडेशन का मार्ग दर्शक मुकुल भाटिया,सावित्री देवी ,संतोषी देवी,विलासों देवी आदि लोगो ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गायत्री मंत्र गया गया,भारत माता की जय,जय श्री राम के नारे के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।एकल आरोग्य के मार्ग दर्शक डॉ मुकुल भाटिया ने कहा कि आज पूरे देश में एकल आरोग्य फाउंडेशन के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया जा रहा है,इसको मानने का विशेष कारण ये है कि एकल अभियान का प्रारंभ ही स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से हुई है ।

विवेकानंद का यह वाक्य था अगर कोई बच्चा स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहा है तो जो स्कूल है उसको विद्यार्थी के पास जाना चाहिए, यही प्रेरणा लेकर एकल अभियान आज से 40 वर्ष पूर्व शुरू हुआ।एकल अभियान आज एक लाख गांव तक पहुंची है, गांव में शिक्षा की ही नहीं स्वस्थ की भी समस्या है एकल आरोग्य अभियान के तहत स्वस्थ और शिक्षा में सेविकाओं के द्वारा गांवों में सेवा देने का काम कर रहे हैं।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए छोटे छोटे बच्चों का खेल प्रतियोगिता कार्यकम आयोजित कर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में ।राजनाथ महतो,सावित्री देवी, संजू देवी, विलासों देवी,संतोषी देवी,करम सिंह महतो,पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव,डॉ मुकुल भाटिया,आदि लोग शामिल रहे।

ये भी देखे:- शहीद सुनील महतो के जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया विधायक अमित महतो ने.

JOIN KARATE RANCHI
JOIN KARATE RANCHI
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *