बसंत पंचमी पर “प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित”

1 Min Read

रांची// बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में कॉसमॉस क्लब परिसर में माँ वीणावादिनी सरस्वती पूजा का आयोजन पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

फल-प्रसाद का वितरण

पूजा के उपरांत भक्तों के बीच पहले फल-प्रसाद का वितरण किया गया, तत्पश्चात सभी को भोग-प्रसाद बैठाकर खिलाया गया।

प्रमाण पत्र प्रदान किए गए

इस पावन अवसर पर संस्था से सिलाई मशीन प्रशिक्षण प्राप्त सभी महिलाओं को रांची के निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय और डॉ. अजिता भट्टाचार्य के करकमलों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक देबाशीष रॉय, अध्यक्ष कौशिक चक्रवर्ती सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम संस्था के सामाजिक एवं शैक्षणिक उद्देश्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को साकार किया गया।

JOIN KARATE RANCHI
JOIN KARATE RANCHI
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *