राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न योजनाओं का होगा शिलान्यास व उद्घाटन

Hamar Jharkhand News
1 Min Read

लोहरदगा

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को राज्य सरकार के निदेश पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएगा। इसमें विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त द्वारा शिलान्यास व उद्घाटन किये जानेवाले योजनाओं की विभागवार चर्चा की गई और योजनाओं का शिलापट्ट तैयार करने का निदेश दिया गया। इसमें राज्य सरकार द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में मानक अनुरूप कार्य करने का निदेश दिया गया। इसमें आंगनवाड़ी केंद्र, चेकडैम, नदी पर बने पुल, पेयजल की योजनाएं, सीएसआर अंतर्गत पूर्ण की गई योजनाएं, अनाबद्ध निधि से स्वीकृत योजनाएं, कल्याण विभाग अंतर्गत धुमकुड़िया हाउस निर्माण, पर्यटन अंतर्गत शहीदों के शिलापट्ट लगाने की योजनाएं आदि शामिल हैं।

आज की बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग समेत जिला के सभी तकनीकी व गैर तकनीकी विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

JOIN KARATE RANCHI
JOIN KARATE RANCHI
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *