झारखंड में 2 दिवासीय रेफरी, जज एवं कोच सेमिनार

Hamar Jharkhand News
2 Min Read

कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन एवम् स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में रामगढ़ जिला झारखंड में रेफरी, जज ,एवं कोच सेमिनार तथा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

इस दो दिवसीय सेमिनार में प्रतिभागियों को विश्व कराटे महासंघ (वर्ल्ड कराटे फेडरेशन) के नये नियमों की जानकारी दी जाएगी तथा कराटे इंडिया संगठन (केआईओ) के अंतर्गत कल जज,रेफरी कोच की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सेमिनार का संचालन हांशी प्रेमजीत सेन, चेयरमैन रेफरी आयोग (केआईओ) एवं रेफरी – विश्व कराटे महासंघ (डब्ल्यूकेएफ) के द्वारा किया जा रहा है इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों से कराटे प्रशिक्षक, निर्णायक और रेफरी भाग ले रहे है

यह आयोजन स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड (एसकेएजे) के अध्यक्ष मानस सिन्हा तथा सचिव सेंसाई हेजाज़ असदक (निर्णायक, एशियाई कराटे महासंघ) के मार्गदर्शन आज से प्रारम्भ हुआ। वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के कुमिते नियमों के साथ प्रारंभ हुआ।

रामगढ़ जिला कराटे डो संघ इस आयोजन की मेजबानी कर रहा है। इसके अध्यक्ष नरेन्द्र सिन्हा ,सचिव शिहान शशि पांडेय और SKAJ कोषाध्यक्ष उदय कुमार,शिहान रंजीत मेहता,सेंसाई संजय सोनकर उपस्थित रहे।

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष हांशी मानस सिन्हा ,सचिव सेंसाई हेजाज़ असदक ने हांशी भारत शर्मा (अध्यक्ष, केआईओ) एवं क्योशी संजीव कुमार जांगड़ा (महासचिव, केआईओ) का विशेष आभार प्रकट किया है, जिन्होंने झारखंड संघ को यह जिम्मेदारी सौंपी।


यह कार्यक्रम झारखंड के कराटे इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा, जिससे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।

JOIN KARATE RANCHI
JOIN KARATE RANCHI
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *