झारखंड विधानसभा होली मिलन: सीएम हेमंत सोरेन और विधायकों ने खेली फूलों की होली

Hamar Jharkhand News
1 Min Read

झारखंड विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में आज की शाम कुछ विशेष थी। अवसर था- होली मिलन समारोह का। विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त के साथ मंत्री गणों तथा विधायक गणों ने फूलों की होली खेली और एक -दूसरे को रंगों के त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि होली पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सौहार्द -सदभाव का पर्व है। इस त्योहार को हम सभी उमंग और उत्साह के साथ मनाएं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *