रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी के सेंटेविटा अस्पताल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवा में महिलाओं के अतुलनीय योगदान को न केवल सराहा गया, बल्कि अस्पताल की महिला डॉक्टरों, नर्सों और कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
रेशमा साहू को मिला ‘वूमेन ऑफ इम्पैक्ट’ अवॉर्ड
अस्पताल के लिए यह गौरव का क्षण रहा जब इसकी कार्यकारी निदेशक श्रीमती रेशमा साहू को ‘प्रभात खबर’ और मॉल ऑफ रांची द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “वूमेन ऑफ इम्पैक्ट अवॉर्ड झारखंड” से नवाजा गया। यह सम्मान उनके कुशल नेतृत्व और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों के लिए दिया गया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेशमा साहू ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “स्वास्थ्य सेवा में महिलाओं का समर्पण ही मरीजों की बेहतर देखभाल की नींव है।” इस मौके पर अस्पताल की महिला कर्मचारियों ने नृत्य और गायन जैसी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर समां बांध दिया।
अस्पताल प्रबंधन ने इस अवसर पर कार्यस्थल पर महिलाओं को समान अवसर और सुरक्षित माहौल प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया।


