रांची // भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम नामकुम अंचल के राजस्व कर्मी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ACB की दो अलग-अलग टीम ने राजस्व कर्मी राजेश कुमार के रांची जिला अंतर्गत मोरहाबादी के रामकृष्ण मिशन के पास स्थित आवास और गुमला जिले के घाघरा स्थित आवास पर दबिश दी है। इस दौरान कागजातों को खंगाला जा रहा है। साथ ही अन्य जरूरी जांच भी की जा रही है। यह मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा बताया जा रहा है। बता दें कि बीते 2 जनवरी को ACB की टीम ने रांची सदर अंचल के CO मुंशी राम को 37 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था। जिसके बाद गिरफ्तार सीओ को जेल भेज दिया गया था।