प्रखंड परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का दिया गया संदेश

2 Min Read

पदाधिकारी को सफाई करता देख कई ग्रामीण भी अभियान का हिस्सा बन गये

रिपोर्ट- रवि सिंह

बेड़ो// प्रखंड परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल उरांव और अंचल अधिकारी प्रताप मिंज के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। प्रखंड परिसर में आंचल और प्रखंड के सभी कर्मी एकजुट होकर सफाई का कार्य किये। पदाधिकारी को सफाई करता देख कई ग्रामीण भी अभियान का हिस्सा बन गये। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सफाई , स्वच्छ वातावरण का प्रतीक है। इसे अभियान की तरह अपने घरों में, पंचायत में और प्रखंड में अवश्य किया जाना चाहिए ताकि अन्य लोगों के लिए एक मिसाल का कायम किया जा सके। मौके पर अंचल अधिकारी ने कहा कि जहां से हम अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी अर्जित करते हैं वह पूजा स्थल के समान होता है जिसे स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी हैं। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजय तिर्की, प्रधान लिपिक फारूक नदीम, घाघरा मुखिया रामेश उरांव, हरिहरपुर जमटोली मुखिया लक्ष्मी खाया, बेड़ो मुखिया सुशांति भगत, सहायक अभियंता पुरुषोत्तम भाई पटेल, कन्या अभियंता सद्दाम हुसैन अंसारी, कुमार रितेश, सुरेश लिंडा, अभय आशीष कोया के अतिरिक्त पंचायत सेवक जन सेवक रोजगार सेवक कर्मचारी एवं प्रखंड और आंचल की सभी कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *