महाकुम्भ के कुशल संचालन के लिए रक्षा मंत्री ने सीएम योगी को दी बधाई

प्रयागराज दौरे पर राजनाथ सिंह ने कहा, जिस श्रद्धा भाव से यह आयोजन किया जा रहा है उसके लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद

प्रशासनिक दृष्टि से भी आयोजन को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि, करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था को सराहा

प्रयागराज। महाकुम्भ नगर, महाकुम्भ 2025 के कुशल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर सराहना की और उन्हें साधुवाद दिया। अपने प्रयागराज दौरे पर त्रिवेणी संगम मैं आस्था की डुबकी लगाने के बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े आयोजन और सबसे बड़े जन समागम का कुशल संचालन जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया है वह सराहनीय है। जिस श्रद्धा भाव से यह आयोजन किया जा रहा है उसके लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद देता हूं। प्रशासनिक दृष्टि से भी यह आयोजन ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *