रिपोर्ट – रवि कुमार
रांची// बेड़ो में दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए, जिन्होंने पूरे भक्ति-भाव के साथ यात्रा में भाग लिया।
जयकारे और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय
यह कलश यात्रा बेड़ो के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां माता रानी के जयकारे और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान, श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधानों में सजे हुए थे, और उनके हाथों में कलश था, जो शुभता का प्रतीक है।
राम कथा और झांकी का आयोजन
इस वर्ष दुर्गा पूजा के नौ दिनों के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष आयोजन किया गया है। समिति ने घोषणा की है कि प्रतिदिन शाम 7 बजे से साध्वी सुश्री गीता किशोरी द्वारा राम कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रत्येक दिन भगवान राम के जीवन पर आधारित भव्य झांकियां भी निकाली जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी।
नौ दिनों तक चलेगा भंडारा
आयोजन को और भी खास बनाने के लिए, दुर्गा पूजा महासमिति ने नौ दिनों तक प्रतिदिन शाम में भंडारे का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसमें सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है, ताकि वे पूजा के बाद भोजन ग्रहण करें ।
सफल बनाने में योगदान
कलस यात्रा को सफल बनाने में अध्यक्ष कैलाश कुमार ,सचिव रवि सिंह, सह सचिव संतोष दास,उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता, मोती लाल गुप्ता, मुकेश कुमार, राम बड़ाइक, रंजीत गुप्ता , मनोज बडाइक मीडिया प्रभारी विकास बंटी रौनियर, कार्यकारी अध्यक्ष शशि टाइगर, कोषाध्यक्ष अंकित सोनी, सह कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता , संदीप सोनी , संरक्षक परना महतो, उमेश महतो, साधन गोप, सुमित्रो शर्मा , अरविंद कुमार , ग़न्दूर गोप, अशोक पंडित , दीपक गोप, अपूर्व लाल खन्ना, सीताराम महतो,रविंद्र बड़ाईक, रोशन सोनी, संदीप सोनी, गोकुल गोप , अशोक गोप,अरुण ऊरांव, निखिल बड़ाइक, सुनील लोहरा ,आकाश कुमार ,पार्थ सोनी और राजेश महतो जैसे नाम शामिल हैं।