Grand procession//बेडो़ // दशभुजी मां देवी दुर्गा मंदिर के 11 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य कलशयात्रा के साथ शुभारंभ किया गया।बेड़ो में पहली बार 5100 कलश उठाकर श्रद्धालु महिलाओं ने बारीडीह नदी से पवित्र जल उठाया। शतचंडी महायज्ञ सह संगीतमय श्री मद देवी भागवत कथा का भी भव्य शुभारंभ किया गया।
वृंदावन की प्रमुख कथा वाचक रश्मि किशोरी
महादानी दुर्गा मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वृंदावन की प्रमुख कथा वाचक रश्मि किशोरी जी ने श्री मद देवी भागवत कथा का शुभारंभ किया। इस मौके पर यज्ञ के मुख्य आचार्य काशी वाराणसी के बृजेंद्र कुमार मिश्रा और उनके सहयोगी आचार्य नरोत्तम पांडे, काशी के आचार्य मृत्युंजय मिश्रा, आंचल पाठक, अयोध्या के आचार्य ध्रुव मिश्रा, अमित भरद्वाज शास्त्री, गया के आचार्य भारतेंदु द्विवेदी, आचार्य जितेन्द्र पाठक, सोनू पांडेय,अशोक पंडा सहित अन्य पुजारियों के संयुक्त नेतृत्व में कलश यात्रा के बाद पंचाग पूजन तथा मंडप प्रवेश का आयोजन किया गया।
कलश यात्रा के बाद विशाल भंडारा का आयोजन
मुख्य यजमान के रूप में गायत्री देवी-मोहन सोनी, लखी रॉय-साधन कुमार रॉय, भारती देवी-मोतीलाल गुप्ता, सुलेखा देवी-योगेन्द्र महतो, सारिका देवी-परना महतो, मनीता देवी-संजीत कुमार साहु, मीना देवी-उमेश मेहता, अनिता देवी-राजेन्द्र साहु ने कलश यात्रा की अगुवाई की और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। लगभग दस किलोमीटर लंबी दूरी पैदल तय कर कलशयात्रा निकालकर पवित्र जल उठाकर यज्ञशाला तक लाया गया। कलश यात्रा के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। वहीं बाद में वेद मंत्रोंच्चार के बीच पंचांग पूजन तथा यज्ञ मंडप प्रवेश धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य रूप से भाजपा नेता सन्नी टोप्पो
इस मौके पर अतिथि के रूप में मुख्य रूप से भाजपा नेता सन्नी टोप्पो, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, शिवसेना के राज्य प्रमुख दीपक सिंह, भाजपा नेत्री अंजली कच्छप, अमरेंद्र कुमार, डॉ रविंद्र भगत सहित कई विशिष्ट लोगों ने कलश यात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। विधि व्यवस्था की कमान अंचलाधिकारी प्रताप मिंज और थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान ने संभाल रखी थी।
मौके पर मौजूद
कार्यक्रम को सफल बनाने में महादानी दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष सौमित्र शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार राय, रमेश प्रसाद गुप्ता, वाणी कुमार राय, भीखा उरांव, सुनील भगत, तपेश्वर सोनी, रंजीत खत्री, राजेन्द्र रौनियार, यमुना सिंह,महावीर गोप, दशरथ गोप, संजीव कुमार दुबे, आलोक देवघरिया, केदार मेहता, बीनु महतो, ईश्वर महतो, सुदामा वर्मा,सुरेश सोनी, अंकित सोनी, राजेश्वर सिंह, धनंजय महतो, धनंजय कुमार राय, शिवेंद्र सौरभ, आकाश रक्षित, शशी गोप, सूर्य प्रकाश, मनोहर कुमार, विकास कुमार सिंह, महादानी मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक पंडा, महादानी सत्संग समिति के अध्यक्ष हरखनाथ महतो, उपाध्यक्ष राजू सिंह, सचिव मेघनाथ गिरी कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता सहित समस्त बेडो़ वासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।