दीपक महतो की घर वापसी,JLKM के पूर्व महासचिव

Hamar Jharkhand News
2 Min Read

AJSU पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व में आज JLKM के पूर्व महासचिव श्री दीपक महतो ने पार्टी में वापसी की। उनके साथ उज्ज्वल महतो, उत्कर्ष महतो, शशिभूषण भगत, सोम कुमार, अनिल खेरवार, बिरसा बाड़ा, एस. मनोहर खालको सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने भी पार्टी का दामन थामा।

इस मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, परवाज़ खान और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

पार्टी ने विभाजन और विलय की अफवाहों को खारिज करते हुए झारखंड के विकास, आंदोलन की भावना की रक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

“भारत रत्न” कर्पूरी ठाकुर जी को श्रद्धांजलि

जननायक “भारत रत्न” कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने रांची के प्रधान कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा, “हम पूरी तरह से एकजुट हैं और झारखंड के विकास एवं सामाजिक न्याय के लिए कृतसंकल्प हैं। हमारा हर कदम राज्य के समग्र हित में होगा।”

AJSU पार्टी की केंद्रीय सभा की वार्षिक बैठक का आयोजन

27 जनवरी 2025 को धनबाद के भटिंडा वॉटरफॉल में AJSU पार्टी की केंद्रीय सभा की वार्षिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो करेंगे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्य, विधायक, सांसद, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारी, जिला परिषद के अध्यक्ष, सदस्य, और प्रमुख शामिल होंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *