2 लाख को मिलेगा रोजगार
रांची// झारखंड को राष्टीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान देने के उद्देश्य से 2400 करोड़ रुपए की लागत वाली झारखंड उधम शक्ति परियोजना का खाका तैयार हो चुका है । इस परियोजना के तहत राज्य को मेडिको एग्रीकल्चर हब बनाने की तैयारी है। फिनलैंड की कंपनी सॉफ्टवेयर के सीईओ सुनील कुमार सिंह और उनकी टीम ने झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की और परियोजना पर चर्चा की। सुनील कुमार सिंह ने कहा परियोजना झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में 2 लाख से अधिक रोजगार उत्पन्न करेगी परियोजना के तहत 500 उत्पादन केंद्र स्थापित किए जाएंगे जहां पूरी की तरह से कार्बन फ्री खेती एआई तकनीक का उपयोग होगा । झारखंड सरकार के वित्त मंत्री ने भी कहा है कि सरकार उनकी सारी आवश्यकताओं और सुझावों पर सकारात्मक कदम उठाएगी। झारखंड उधम शक्ति परियोजना झारखंड को देश के अग्रणी कृषि राज्यों की पंक्ति में लाने के लिए डिजाइन की गई है। सॉफ्टा झारखंड में सेंट्रल हब , 500 उत्पादन केंद्र ,कार्बन फ्री खेती ,ग्रामीण सशक्तिकरण और विकास ,झारखंड के उत्पादन का पहुंच यूरोप तक लेकर जाना ,सरकार और कंपनी के बीच बेहतर संबंध बनाना और झारखंड को एक नहीं पहचान देना मकसद है। उन्होंने कहा कि झारखंड में हाईटेक लोकल सेंटर साथ में मल्टी लेइंग ग्रीन हाउस का भी निर्माण किया जाएगा कृषि उद्योग को एआई तकनीक से जोड़ना भी हमारा उद्देश्य है।
