झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा राहे में महात्मा गांधी का 77वां शहादत दिवस मनाया

Hamar Jharkhand News
2 Min Read

राहे// महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा राहे में महात्मा गांधी का 77वां शहादत दिवस मनाया गया एवं साम्प्रदायिक सद्भाव , संविधान व राष्ट्रीय एकता का शपथ लिया गया। महात्मा गांधी हम शर्मिंदा हैं तेरे क़ातिल जिंदा है, साम्प्रदायिक सद्भाव, संविधान व़ राष्ट्रीय एकता के लिए कौन लड़ेगा – हम लड़ेंगे, महात्मा गांधी की शहादत अमर रहे आदि नारे लग रहे थे।इस अवसर पर संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने महात्मा गांधी के जीवनी पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता आन्दोलन में महात्मा गांधी के गौरवशाली योगदान को भारत सदा याद रखेगी,उस दौरे में महात्मा गांधी के सत्याग्रह आन्दोलन से प्रेरित होकर अनेकानेक शहीदों ने आजादी की लड़ाई में सर्वस्व को न्योछावर कर दिया। जिसमें भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु, सुभाष चन्द्र बोस,खुदी राम बोस, बिरसा मुंडा, सिद्धों काहू, फूलों झानो, चन्द्रशेखर आजाद की कुर्बानी भारतीय इतिहास में अमिट है ,आन वाले दिनों में येप्रेरणा श्रोत रहेंगे। लेकिन अंग्रजों की चाटुकारिता करने वाले,जो एक दिन भी जेल नहीं गये वे देश की सत्ता में काबिज हैं, शहिदों के खुशहाल भारत के सपनों के इस देश को चंद कारपोरेट के हाथों सौंपने की नापाक कोशिश जारी है, सम्प्रदायिक सद्भाव के बजाय नफरत की राजनीति हावी है।आज वास्तव में एक एक नौजवानों को महात्मा गांधी, सुभाष, भगतसिंह, खुदीराम बोस, चंद्रशेखर,बिरसा, सिद्धों कान्हो, फूलों झानो बनना होगा।


इस अवसर पर किसान नेता बिनोद साव, प्रताप महतो, गणेश कुमार दत्ता, सुषेण हजाम, जन्मेजय महतो,साजू रक्षित, मिथुन साव, मंगरू नायक, योगेन्द्र कालिंदी सुभोजित रक्षित ,होंदो हरिजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे। तत्पश्चात साम्प्रदायिक सद्भाव, संविधान, लोकतंत्र व राष्ट्रीय एकता का शपथ लिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *