अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: डोरंडा कॉलेज में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, 15 ब्लैक बेल्ट विजेता होंगी सम्मानित

2 Min Read

राँची: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर राँची के डोरंडा कॉलेज में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कराटे सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आत्मरक्षा की विभिन्न बारीकियों से अवगत कराया गया।

विपरीत परिस्थितियों में सुरक्षा का मंत्र

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आकस्मिक हमले या विपरीत परिस्थिति में कराटे की तकनीकों का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए। कार्यक्रम मे

नियमित प्रशिक्षण और कुशल मार्गदर्शन

Shihan RanjEEt Mehta

डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कॉलेज की छात्राओं के लिए नि:शुल्क सेल्फ-डिफेंस क्लास की व्यवस्था की गई है। यहाँ राष्ट्रीय कराटे कोच शिहान रंजीत मेहता (ब्लैक बेल्ट 6th Dan) द्वारा नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। संस्थान में छात्राओं को न केवल बुनियादी तकनीकें सिखाई जाती हैं, बल्कि उन्हें ब्लैक बेल्ट तक के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और बेल्ट ग्रेडेशन की सुविधा भी मिलती है।

15 ब्लैक बेल्ट छात्राएं होगी सम्मानित

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए कॉलेज प्रशासन ने उन 15 छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, जिन्होंने पिछले चार वर्षों के कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास के बाद ब्लैक बेल्ट हासिल की है। जल्द ही एक विशेष समारोह में इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

सम्मानित होने वाली ब्लैक बेल्ट छात्राएं: पूजा तिर्की, सुमन एक्का, रश्मि कच्छप, तेजश्विनी मेहता, आयुषी मिश्रा, लावण्या अत्री, अपर्णा मेहता, फरहत निगार, निष्ठा पाठक, गुरनीत कौर, माधुरी कुमारी, करोल ओजस पूर्ति, इश्मित कौर, आराध्य श्री एवं इशिका मेहता।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *