मां देवरी माता के दरबार पहुंचे हम (युवा) के कार्यकारी अध्यक्ष हरे कृष्णा महाराज, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Hamar Jharkhand News
1 Min Read

तमाड़/रांची: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (युवा) के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष हरे कृष्णा महाराज ने आज प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां देवरी माता के दर्शन किए। पदभार ग्रहण करने के बाद माता के दरबार पहुंचे महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विशेष रूप से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दर्शन के पश्चात मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा:

“माता का आशीर्वाद मेरे लिए जनसेवा का मार्ग प्रशस्त करेगा। युवाओं के उत्थान और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने के लिए मुझे यहीं से नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है।”

इस धार्मिक प्रवास के दौरान उनके साथ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, वरुण त्यागी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *