बुंडू अनुमंडल क्षेत्र के सोनाहातु में अवैध अफीम फसल लगाने के आरोप में एक यवुक को गिरफ्तार कर जेल, भेजा गया

1 Min Read

अवैध अफीम फ़सल लगाने वाले लोगों की सूचना एकत्रित की जा रही

रिपोर्ट- जितेन सार बुंडू

रांची/सोनाहातू/ वरीय पुलिस अधीक्षक की निर्देश पर बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अवैध अफीम फ़सल लगाने वाले को गिरफ्तारी को लेकर बुंडू DSP ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। DSP ने बताया कि सोनाहातु थाना क्षेत्र के सोमाडीह गांव के नाला किनारे खेत पर अफीम की फसल लगाकर खेत की घास निकाल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर सोनाहातु पुलिस मौके पर जा पहुंचे और अफीम की फसल लगाने वाले आरोपी गुरुपदो सिंह मुंडा को धर दबोचा। इसके बाद आरोपी ने अपना खेत के में लगे अफीम फसल के बारे में पुलिस को बताया।


डीएसपी ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में फसल लगाने वालों की धरपकड़ जारी रहेगी डीएसपी ने बताया कि अवैध अफीम फ़सल लगाने वाले लोगों की सूचना एकत्रित की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग अपनी फसल लगाकर गुप्त बैठे हैं डिटेल निकाली जा रही है जिस पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।

JOIN KARATE RANCHI
JOIN KARATE RANCHI
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *