SCHOOL NEWS: डी ए वी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों ने महादानी मंदिर परिसर में किया सफाई ।

Hamar Jharkhand News
1 Min Read
महादनी मंदिर परिसर में सफाई

SCHOOL NEWS: प्राण प्रतिष्ठा 01 मार्च से 11 मार्च तक चलेगी और इस अवसर पर आस पास के श्रद्धालु मंदिर परिसर में पूजा पाठ के लिए पहुचेंगे

बेडो// डी ए वी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों ने महादनी मंदिर परिसर में सफाई किया । विदित हो की महादानी मंदिर परिसर में नई दुर्गा मंदिर का निर्माण हुआ है जिसका प्राण प्रतिष्ठा 01 मार्च से 11 मार्च तक चलेगी और इस अवसर पर आस पास के श्रद्धालु मंदिर परिसर में पूजा पाठ के लिए पहुचेंगे. इसी कारण स्कूल के प्रधानाध्यापक कैलाश कुमार के नेतृत्व में कक्षा आठवीं के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा मंदिर परिसर में साफ़ सफाई की गई ।

कैलाश कुमार ने बताया कि

स्कूल के बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ नैतिक गुणों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का भी ज्ञान देना जरूरी है ताकि वे सही समाज का निर्माण कर सकें। स्कूल हमेशा सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए तत्पर रहती है।
इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक रवि सिंह और विजय महतो एवं कक्षा आठवीं के बच्चों का सहयोग रहा ।

JOIN KARATE RANCHI
JOIN KARATE RANCHI
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *