कपड़ा बैंक बेड़ो के द्वारा तुको के सेमरटोली में जरूरतमंदों के बीच कपड़े एवं कंबल वितरित

2 Min Read

रांची/ बेडो// कपड़ा बैंक बेड़ो के अध्यक्ष कैलाश कुमार के नेतृत्व में तुको के सेमरटोली में जरूरतमंदों के बीच 300 कपड़े एवं कंबल वितरित किया गया । कपड़ा बैंक के द्वारा लोगों में स्वेटर , जैकेट , साड़ी, सलवार , जींस , टीशर्ट एवं बच्चों के कपड़े एवं कंबल का वितरण किया गया । कपड़ा बैंक के अध्यक्ष कैलाश कुमार ने कहा कि कपड़ा बैंक बेड़ो लगातार पाँच वर्षों से ठंड के मौसम में गाँव गाँव जाकर जरूरतमंदों के बीच कपड़े एवं कंबल वितरित करती है । हमलोगों के द्वारा जितने भी कपड़े ले जाया जाता है कम पड़ जाता है । उन्होंने लोगों से आग्रह किया की यदि आपके पास घरों में अनुपयोगी कपड़े छोटे हो गए कपड़े हो तो कपड़ा बैंक में जमा कर दें ताकि हम उसे जरूरतमंदों तक पहुचा सकें । जो कपड़े हमारे लिए पुराने और बेकार लगते हैं वो किसी के लिए जरूरत है और किसी के चेहरे में मुस्कान ला सकती है कपड़ा बैंक में कपड़े की कमी हो गयी है कपड़ा बैंक का संचालन लोगों के सहयोग से ही चल रहा है लोग रांची , रांतु, नगड़ी, दलादिली एवं बेड़ो से कपड़े पहुचाते हैं उन सभी का कपड़ा बैंक दिल से आभार जताती है । आप भी कर के देखिए अच्छा लगेगा ।
कपड़ा बैंक की टिम द्वारा बुजुर्गों और असहायों के बीच अपने खर्च से कंबल ख़रीद कर वितरित करती है ।
आज कपड़ा बैंक की टिम में आज कैलाश कुमार , शक्ति साहू , सुनील कुमार , रवि केशरी , और अनुज कुमार गुप्ता थे ।

JOIN KARATE RANCHI
JOIN KARATE RANCHI
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *