अवैध अफीम की खेती के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई

Hamar Jharkhand News
1 Min Read

खूंटी// उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आज खूँटी प्रखंड के कुंदी समेत अन्य प्रखंड में अवैध अफीम की खेती को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों का उपयोग कर इन फसलों को पूरी तरह से नष्ट किया।

मौके पर मौजूद रहे

इस कार्रवाई में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने इस अभियान के माध्यम से अवैध खेती करने वालों को कड़ा संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को जिले में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एफआईआर समेत अन्य कार्रवाई का निर्देश

वहीं अवैध अफीम की खेती मामले में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर एफआईआर समेत अन्य कार्रवाई का निर्देश दिया गया। साथ हीं उपायुक्त ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें ताकि जिले को अपराधमुक्त बनाया जा सके। साथ हीं उन्होंने अवैध अफीम की खेती छोड़ कर ऐसे लोगों को वैकल्पिक खेती करने की बात कही।

JOIN KARATE RANCHI
JOIN KARATE RANCHI
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *