धनबाद जिला अंतर्गत मधुबन में घटित घटना की जानकारी के लिए आजसू पार्टी छ: सदस्यीय समिति का गठन

Hamar Jharkhand News
2 Min Read

रांची // विगत 9 जनवरी को धनबाद जिला अंतर्गत मधुबन में घटित घटना की जानकारी के लिए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार छ: सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

उक्त समिति के सदस्यों ने धटना में प्रभावित परिवारों से दिनांक 15 जनवरी को मुलाकात कर घटना की पूर्ण जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष महोदय को जाँच में प्राप्त जानकारी से अवगत कराया।

समिति के सदस्य हैं :-

  1. श्री निर्मल महतो (विधायक मांडू)
  2. श्री लम्बोदर महतो (पूर्व विधायक गोमिया)
  3. श्री पंकज श्रीवास्तव (पूर्व न्यायाधीश)
  4. श्री सुबोध प्रसाद (पूर्व डी.आई.जी)
  5. श्री राजेंद्र मेहता (प्रधान सचिव)
  6. श्री राधेश्याम गोस्वामी (प्रधान सचिव)

समिति के द्वारा अवगत कराया गया कि :-

BCCL द्वारा सीमांकन/चहारदीवारी निर्माण के लिए Hilltop कंपनी को एजेंसी नियुक्त किया गया.
स्थानीय लोगों का भूमि अधिग्रहण का मुआवजा और नियुक्ति संबंधित कई समस्याओं का निराकरण लंबित है।
भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है।सांसद महोदय का नाम ग़लत मंशा से FIR में अंकित किया गया है और जिससे मुद्दे को भटकाने का प्रयास हो रहा है।Hilltop कंपनी द्वारा ग्रामीणों और स्थानीय रैयतों की आवाज़ को दबाने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को सहारा लिया जा रहा है।

JOIN KARATE RANCHI
JOIN KARATE RANCHI
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *