मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल खुलेगा, बीडीओ-सीओ को मिलेगा लॉग-इन

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मंईयां सम्मान योजना’ (Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) में सामने आई गड़बड़ी के बाद वो महिलाएं परेशान हैं, जिन्होंने अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे आवेदन कहां करें. सरकार ने प्रज्ञा केंद्रों के साथ करार को रद्द कर दिया. इसलिए प्रज्ञा केंद्र (सीएससी) से अब मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते. गड़बड़ी सामने आने के बाद मंईयां सम्मान योजना के लिए अलग पोर्टल लांच किया है. सामाजिक सुरक्षा कोषांग झारखंड की नई गाइडलाइन के अनुसार सीओ-बीडीओ को लॉग-इन दिया जाएगा. जब तक अधिकारियों को लग-इन आईडी नहीं दिया जा रहा, तब तक पुराने पोर्टल पर ही काम शुरू करने की तैयारी चल रही है.

मंईयां सम्मान योजना के पुराने पोर्टल को भी खोलने की तैयारी

मंईयां सम्मान योजना के पुराने पोर्टल को भी खोलने की तैयारी चल रही है, ताकि पुराने लाभुकों के आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधारा जा सके. नए सिरे से महिलाएं आवेदन भी कर सकें. दरअसल, बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने मंईयां सम्मान योजना के तहत अपना पंजीकरण करा लिया है, लेकिन उनके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं आ रहे हैं. इनके आवेदन में कुछ सामान्य त्रुटियां रह गईं होंगी, जिसकी वजह से पैसे उनको नहीं मिल पा रहे हैं.

मंईयां सम्मान : जिलों ने समाज कल्याण निदेशालय को नहीं दी रिपोर्ट

सरकार चाहती है कि सभी लाभुकों को इस योजना का लाभ मिले. इसलिए पोर्टल को एक बार फिर से खोलने की तैयारी है. इस बीच, मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी के बाद आवेदन की जांच रिपोर्ट समाज कल्याण निदेशालय ने सभी जिलों से मांगी है. किसी भी जिले ने अब तक निदेशालय को जांच रिपोर्ट नहीं दी है.

JOIN KARATE RANCHI
JOIN KARATE RANCHI
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *