रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर नामांकन शुरू, जानें किस दिन किस कैटेगरी का होगा एडमिशन

Hamar Jharkhand News
2 Min Read

रांची: राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS), रांची में एमबीबीएस की 250 सीटों पर शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इनमें स्टेट कोटा की कुल 208 सीटें शामिल हैं। संस्थान प्रबंधन ने नामांकन के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे एकेडमिक बिल्डिंग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है।

कैटेगरी वाइज एडमिशन का शेड्यूल

नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए रिम्स प्रशासन ने श्रेणीवार तिथियां निर्धारित की हैं:

  • 29 और 31 अगस्त: सामान्य (General) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी (104 सीटें)
  • 1 सितंबर: अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी (54 सीटें)
  • 2 सितंबर: अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC-1) और पिछड़ा वर्ग (BC-2) श्रेणी (29 सीटें)
  • 3 सितंबर: अनुसूचित जाति (SC) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी (21 सीटें)

रिम्स के पीआरओ एवं एडमिशन कमेटी के सदस्य डॉ. शिशिर कुमार ने बताया कि सभी श्रेणियों के लिए तिथि और समय तय कर दिया गया है, जिसकी विस्तृत जानकारी रिम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई है।

इस बार आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की गहन जांच के लिए एक विशेष टीम तैनात की गई है। 5 सितंबर तक नामांकन की पूरी प्रक्रिया संपन्न कर रिपोर्ट JCECEB को भेजी जाएगी।

MCC ऑल इंडिया कोटा: दूसरे राउंड की काउंसलिंग 3 सितंबर से

दूसरी ओर, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने ऑल इंडिया कोटा के तहत दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है:

  • रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क भुगतान: 3 से 8 सितंबर
  • च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग: 3 से 9 सितंबर
  • सीट आवंटन प्रक्रिया: 9 और 10 सितंबर
  • अलॉटमेंट रिजल्ट: 11 सितंबर
  • रिपोर्टिंग व एडमिशन: 12 से 18 सितंबर

इस काउंसलिंग के जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में 15% ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड व सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, एम्स (AIIMS) और जिपमर (JIPMER) की MBBS, BDS और B.Sc नर्सिंग सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, झारखंड स्टेट कोटा के दूसरे राउंड की काउंसलिंग 7 सितंबर से शुरू होने की संभावना है।

JOIN KARATE RANCHI
JOIN KARATE RANCHI
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *