शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीएमएफटी फंड के तहत लगाए गए सामानों का बीडियो ने किया जांच

शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीएमएफटी फंड के तहत आईसीयू बेड, लोकर , ईसीजी मशीन, 12 बेड , गद्दा,बेडशीट, मेडिसिन कीट, टेबल, अलमीरा, आदि समान और टूल्स लगाए गए है। जिसका जांच सोमवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किए, इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मो एजाज आलम ने बताया कि शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीएमएफटी फंड से कुछ टूल्स और समान आए है जिसकी गुणवत्ता और कितनी संख्या में है कितना यहां रिसीव किया गया यह हमलोग देखने आए थे। साथ ही मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मौके पर जिला से देवेश कुमार, अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर, शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी देवानंद मिश्रा, मौजूद थे।

JOIN KARATE RANCHI
JOIN KARATE RANCHI
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *