देवेंद्रनाथ महतो के आंदोलन समर्थन से मिला मृतक परिवार मुआवजा

रांची// नगड़ी दलादली के इलेक्ट्रिक पोल मेकर कंपनी के समक्ष देर रात तक धरना चला। “जय मां शक्ति उद्योग” कंपनी में कार्यरत चंद्रदेव शेखर महतो की मृत्यु के कारण ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। पोखरिया बगोदर निवासी चंद्रदेव शेखर महतो (उम्र लगभग 54 वर्ष ) कंपनी के मेराल स्थित वर्किंग साइट में ड्यूटी के दौरान गुरुवार देर शाम मृत्यु हुआ है। जिसके उचित मुआवजा को लेकर पीड़ित परिवार व स्थानीय ग्रामीण कंपनी के समक्ष डटे रहे।

ग्रामीणो कि भारी संख्या में जुटान

आंदोलन का समर्थन करने ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो भी पहुंचे। देखते ही देखते ग्रामीणो कि भारी संख्या में जुटान हो गया।

तीन लाख रुपए) मुआवजा राशि पर सहमति

विधि व्यवस्था नियंत्रण के लिए मौके पर नगड़ी अंचलाधिकारी राजेश कुमार, नगरी थाना प्रभारी शुभम कुमार, दलाली टिओपी विकास सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। लंबी वार्ता के बाद शुक्रवार देर रात मृतक परिवार को ₹300000 (तीन लाख रुपए) मुआवजा राशि पर सहमति के साथ लाश को रिम्स अस्पताल ट्रांसफर किया गया।

JOIN KARATE RANCHI
JOIN KARATE RANCHI
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *