KHUNTI NEWS:अफीम के फसल को किया गया नष्ट जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी

Hamar Jharkhand News
2 Min Read
अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई

KHUNTI NEWS: ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध अफीम के फसल को किया गया नष्ट, वैकल्पिक खेती हेतु लोगों को किया गया प्रेरित।

खूंटी: उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देशानुसार खूँटी प्रखंड के तिरला पंचायत समेत अन्य प्रखंड एवं पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर अवैध अफीम की खेती को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों की मदद से बड़ी मात्रा में अवैध फसल नष्ट की गई।

स्थानीय लोगों के साथ बैठक

मौके पर उपस्थित मुखिया समेत स्थानीय लोगों के साथ बैठक भी किया गया। बैठक में ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव एवं कानूनी पहलुओं से अवगत कराया गया, साथ हीं वैकल्पिक खेतु हेतु प्रेरित किया गया। जिसके पश्चात ग्रामीणों द्वारा स्वयं से अफीम के फसलों को नष्ट करने का निर्णय लिया गया।

मौके पर अधिकारी मौजूद रहे

इस दौरान प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को अवैध अफीम की खेती से होने वाले कानूनी और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी विस्तार से दी जा रही है तथा उन्हें वैकल्पिक और लाभकारी खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि अवैध अफीम की खेती किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JOIN KARATE RANCHI
JOIN KARATE RANCHI
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *