बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक “विजयादशमी” -मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

विजयादशमी के पावन अवसर पर मोरहाबादी मैदान में पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी एवं श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज “विजयादशमी” के पावन अवसर पर रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमिटी एवं श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने दशहरा के पावन पर्व पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला यह त्योहार समाज को सदा सही दिशा में प्रेरित करता है।

“विजयादशमी”—बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय का है प्रतीक

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आगे कहा कि आज दशहरा का अंतिम पड़ाव है और खराब मौसम होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में सम्मिलित हुए हैं। यह हमारी संस्कृति और परंपरा के प्रति लोगों के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। इस सामाजिक समरसता के लिए आप सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं। राज्य सरकार हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने और इसे जीवंत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व समाज में बुराई पर अच्छाई की, अन्याय पर न्याय की और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड की जनता आपसी भाईचारे और सामंजस्य के साथ मिलकर राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

मौके पर मौजूद

इस अवसर पर केंदीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ , मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक श्र सी. पी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री विनोद पांडे, JSCA के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, पंजाबी- हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, चेयरमैन कुणाल अजमानी, पूर्व अध्यक्ष राजेश खन्ना , श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार साहू, श्री नरेंद्र प्रसाद साहू, श्री पंचानंद कुमार, श्र कंचन साहू, रवि साहू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

JOIN KARATE RANCHI
JOIN KARATE RANCHI
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *